10 साल में बने हैं चार लाख शौचालय,नहीं पूरी हुआ मिशन

SHARE:

देवरिया।
देवरिया जिले में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत मिशन द्वारा हर घर में शौचालय का निर्माण कराया जाना है। वहीं में जिले में बीते दस वर्षों में लगभग लगभग चार लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। वहीं नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में जिले में अभी शौचालय निर्माण की आवश्यकता बताई गई है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय निर्माण की अनिवार्यता है। घरों में शौचायलयों के निर्माण के लिए वर्ष 2012 में परिवारों का बेसलाइन सर्वे कराया गया था। मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में फेज-1 के तहत वर्ष 2014 से 19 तक 3,43,518 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जबकि 2020 से अद्यतन तक 54,683 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया गया है। बीते 10 वर्षों में जिले में लगभग चार लाख से अधिक शौचालयों के निर्माण के बावजूद भी अभी भी
ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही आबादी में लोग जगह-जगह खुले में ही शौच को जाते हैं। कई स्थानों पर तो सड़कों पर ऐसी गंदगी रहती है जिससे इन रास्तों से गुजरना भी कठिन रहता है। जबकि हर घरों में शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर 12 हजार अनुदान भी देती है। अनुदान पाने के लिए ग्राम प्रधान व सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से ही शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिलती है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर इन दोनों से ही इसकी रिकवरी भी की जाती है। उधर विभाग के पास शौच के लिए बाहर जाने की किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली नहीं मिली है।

सर्वे रिपोर्ट में शौचालय निर्माण की जरूरत

पिछले वर्ष हुए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे रिपोर्ट में जिले में 74 प्रतिशत  घरों में ही शौचालयों का निर्माण कराया गया है। घरों में शत प्रतिशत शौचालय नहीं होने की वजह परिवारों में बंटवारा व कोरोना काल में बहुत से परिवारों का गांव छोड़कर बाहर रहना है। यहां आने के बाद उनके पास शौचालय नहीं है।

अनुदान के लिए करें ऑनलाइन आवेदन 
शौचालय निर्माण के लिए अनुदान पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन ही मान्य हैं। इसके लिए आवेदनकर्ता को sbm.gov. in विभागीय पोर्टल पर आवेदन करना होगा। जिले में कुल 21 हजार लोगों ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए आवेदन किया जिसकी स्थलीय जांच चल रही है।

कोट-
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में दस वर्षों में  घरों में चार लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है। नए शौचालय के लिए पोर्टल के माध्यम से जो भी आवेदन आए हैं उनका सत्यापन कराया जा रहा है। शौच के लिए बाहर जाने से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती विभागीय कर्मचारियों के माध्यम से इसकी जांच कराकर निस्तारण कराया जाएगा।

राजेश मणि त्रिपाठी
जिला समन्वयक, स्वच्छता

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now