कुशीनगर में बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

SHARE:

कुशीनगर। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत रविवार को ग्राम पंचायत ढाढ़ा बुजुर्ग में बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एएचटी थाना प्रभारी जितेंद्र और हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में शांतिपुष्पा विद्यालय के बच्चों ने नाटक के माध्यम से बाल विवाह से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को दर्शाया। वक्ताओं ने लोगों को बाल विवाह रोकने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया।
उप निरीक्षक विनीत वर्मा ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, वन स्टॉप सेंटर 181, आपातकालीन पुलिस सेवा 112 और एंबुलेंस सेवाओं 108 व 102 की जानकारी दी। सुनीता पांडेय ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इस सामाजिक कुरीति को रोकने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर प्रियंका चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें।
इस दौरान महिला कल्याण विभाग की प्रीति सिंह, महिला कांस्टेबल ज्योति कुमारी, कविता यादव, अनु यादव, अनुराधा सिंह और शालिनी पांडेय सहित पुलिस एवं महिला कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

Anoop k. Yadav
Author: Anoop k. Yadav

📰 सच, तथ्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध 🎯 खबर वही, जो जनता के काम आए

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now