लापरवाही मिलने पर डीएम हुए सख्त, बैतालपुर बीईओ का रोका वेतन

SHARE:

देवरिया।

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई। जिसमें जिले में परिषदीय विद्यालयों की समीक्षा की गई। जिसमें प्रत्येक संचालित योजनाओं में लापरवाही मिलने पर डीएम नाराजगी व्यक्त किया। डीएम ने बैतालपुर के  खंड शिक्षाधिकारी को कार्य में लापरवाह मानते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दिया है। इसके साथ ही कारण बताओं नोटिस जारी किया है। सभी योजनाओं का हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारी और बीएस को स्कूलों का अधिक से अधिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके लिए सभी के लिए लक्ष्य निर्धारित किया। जिसमें बीएसए प्रत्येक माह में 60, बीईओ बीस और एडीओ पंचायत दस विद्यालयों का निरीक्षण  करेंगे। नवम्बर मेंे 1600 विद्यालयों के निरीक्षण कर पोर्टल पर अपलोड करने का लक्ष्य दिया है।
डीएम ने कहा कि जिले में किसी भी दशा में बिना मान्यता के स्कूल संचालित नहीं होने चाहिए।  समीक्षा बैठक में बैतालपुर ब्लाक में सबसे अधिक 50 से कम शिक्षकों के वाले विद्यालय हैं, इस पर बीईओ के कार्य में लापरवाही बरतने पर उनके वेतन पर रोक लगा दिया है।
बीईओ के यहां सबसे अधिक आन लाइन अवकाश लम्बित थे। 29 विद्यालयों में बालक , बालिकाओं के शौचालय का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इस दौरान सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, सीएमओ डॉ राजेश झा, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, डीएसओ संजय पांडेय, डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय, डीपीओ प्रोबेशन अनिल सोनकर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now