फाल्ट के चलते 400 गांवों में 16 घंटे गुल रही बिजली

SHARE:

तरकुलवा(देवरिया)।
कुशीनगर के कसया विद्युत उपकेन्द्र से तरकुलवा उपकेन्द्र को आने वाली 33 हजार की लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे उपकेन्द्र के 400 गांवों की बत्ती 16 घंटे तक गुल रही। बिजली कर्मचारियों की मशक्कत के बाद फाल्ट खोजा गया, शुक्रवार दोपहर बाद फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल किया।
कुशीनगर जिले के कसया स्थित 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र से तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र को 33 हजार बोल्ट की बिजली आपूर्ति होती है। जिससे यहां लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के लगभग 400 गांवों सहित तरकुलवा, पथरदेवा, रामपुरखास, सोन्हुला रामनगर, महुआपाटन, बंजरिया  कंचनपुर, महुआपाटन, गुलहरिया आदि कस्बों  की सप्लाई होती है। बृहस्पतिवार रात दस बजे के करीब कसया सबस्टेशन से वाली 33 हज़ार की लाइन में फाल्ट आ गया। बिजली कर्मियों ने रात में पेट्रोलिंग की, किन्तु फॉल्ट नही मिल पाया और तरकुलवा उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। समूचे इलाके में अंधेरा छा गया।  बिजली गुल रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के छत पर लगी पानी की टंकियां सूख गईं। कस्बों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान ठप गए।
सहज जनसेवा केंद्रों से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। शुक्रवार को काफी मशक्कत के बाद फॉल्ट का पता चल सका, जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने उसे ठीक करके दोपहर बाद दो बजे के करीब आपूर्ति बहाल किया। जेई संदीप कुमार ने बताया कि रात्रि में मेन लाइन में खराबी आ गई थी, जिसे सुबह ठीक किया गया है। इस बीच रोस्टिंग में सप्लाई कट गई है। दो बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now