देवरिया।
देवरिया जिले के सदर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान 53 लोगों को पकड़ा गया। जिसमें 27 बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। वहीं 9 लोग स्टेशन पर घूम रहे थे। इसके अलावा ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए 17 को दबोचा गया। सभी को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनसे 30 हजार 225 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान प्रमुख स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लंबी कतार लग गई थी।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को डीसीआई राजाराम और रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में संघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। रेलवे सुरक्षा बल और टिकट निरीक्षकों की टीम ने स्टेशन पर आने वाले ट्रेनों की चेकिंग किया। इसके साथ ही स्टेशन पर घुमने वाले लोगों की जांच किया। टीम ने बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर- लोकमान्य तिलक, काशी दादर एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, मौर्या एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, राप्ती सागर एक्सप्रेस के अलावा गोरखपुर-वाराणसी सिटी, गोरखपुर-सीवान, छपरा-गोरखपुर, भटनी-सिवान, भटनी-वाराणसी सिटी व बनारस-भटनी सवारी गाड़ियों में जांच किया। टीम ने 36 लोगों को पकड़ा, जिसमें 27 लोग बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए। जिन्हें मजिस्ट्रेट के समझ पेश किया गया। वहीं देवरिया आरपीएफ पोस्ट ने 6 को अनाधिकृत रुप से घुमते हुए , दो को हंगामा करते हुए और एक को धूम्रपान करते हुए पकड़ा। सभी को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्ततु किया गया। जिसमें से बिना टिकट चार लोगों ने जुर्माना नहीं भरा तो उन्हें जेल भेज दिया गया। शेष लोगों ने 30 हजार 225 रुपया जुर्माना भर कर छूट गए। मजिस्ट्रेट चेकिंग से स्टेशन पर टिकटों की बिक्री बढ़ गई थी। इस दौरान आरपीएफ के इंस्पेक्टर आस मोहम्मद, आठ टीटीई और 11 आरपीएफ स्टाफ मौजूद थे।




