डीएम ने अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का किया उद्घाटन

SHARE:

सलेमपुर। डीएम अखंड प्रताप सिंह एवं एसपी संकल्प शर्मा ने शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के देवरिया उर्फ शामपुर ग्राम पंचायत में नव निर्मित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र आरआरसी का फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा की अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनने से विभिन्न प्रकार के कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से संभव होगा। इस केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कचरा, प्लास्टिक कचरा, गीला एवं सूखा कचरा सहित विभिन्न प्रकार के धातुगत कचरे का संग्रहण किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि वह अपने घर से निकलने वाले विभिन्न प्रकार के कचरा अलग करके उक्त केंद्र पर पहुंचाए। इससे ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने में सहायता मिलेगी। इस दौरान एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, डीपीओ कृष्णकांत राय, ग्राम प्रधान मोहम्मद शफीउल्लाह खान आदि मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now