मेडिकल कॉलेज में डेंगू वार्ड के सभी 40 बेड फुल

SHARE:

 

 

देवरिया।

महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय का 40 बेड का डेंगू वार्ड फुल हो गया है। अब वार्ड में नए रोगियों के लिए जगह नहीं है। डिस्चार्ज होने के बाद ही नए रोग भर्ती को जगह मिलेगी।
विगत दिनों मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड को बड़े वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके बाद बेड का संकट समाप्त हो गया। डेंगू के संदिग्ध रोगियों को भर्ती करने के लिए पर्याप्त स्थान मिल गया। पर शुक्रवार की दोपहर से शनिवार की दोपहर तक 17 नए रोगी भर्ती हो गए। इसके चलते डेंगू वार्ड के सभी 40 बेड फुल हो गए। इसमें दो किशोर भी डेंगू से प्रभावित होकर भर्ती हुए हैं। शनिवार को पांच रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिलने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं एक रोगी को कुछ अन्य कठिनाईयों के चलते मेडिसीन वार्ड में शिफ्ट किया गया। ओपीडी में रोगियों की भीड़ रही। इसके चलते व्यवस्था में लगे सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 2093 रोगियों ने पंजीकरण कराया। इसमें से जनरल मेडिसीन में 551 रोगी पंजीकरण कराए थे। वहीं हड्डी रोग विभाग में 298, बाल रोड विभाग में 211 रोगियों का पंजीकरण हुआ। वहीं चर्म रोग विभाग में 172, स्त्री रोग विभाग में 180 रोगियों ने पंजीकरण कराया।

 

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now