उज्जवला के 1.90 लाख कनेक्शन धारियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

SHARE:

 

देवरिया। दीपावली के त्योहार पर जिले के 1.90 लाख उज्जवला कनेक्शन धारियों को मुफ्त गैस सिलेण्डर का लाभ मिल सकता है। दीपावली से होली तक कनेक्शन धारियों को मुफ्त दो सिलेंडर मिलेगा। वंचितों का आधार प्रमाणीकरण करने को गैस कंपनियों ने एजेंसियों को निर्देश दिया है।
जिले में भारत पेट्रोलियम, इंडियन आयल तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम तीनों कंपनियों को मिलाकर कुल 1.90 लाख उज्जवला के कनेक्शनधारक हैं। शुरू में समाजिक, आर्थिक गणना की सूची में शामिल लोगों को मुफ्त उज्जवला का कनेक्शन दिया गया। उज्जवला के कनेक्शन धारकों को शुरू में मुफ्त सिलेण्डर दिया गया और बाद में उनके खाते में सब्सिडी की राशि भेजी जाने लगी। सिलेण्डर का दाम 12 सौ रूपये तक पहुंच जाने पर काफी संख्या में उज्जवला के कनेक्शन धारी गैस सिलेण्डर की बुकिंग नहीं कर रहे थे। कईयों की आर्थिक दशा ऐसी नहीं थी कि वह पैसा जमा कर सिलेण्डर खरीद सकें। इस समस्या को देखते हुए त्योहारी सीजन में सरकार ने उज्जवला के कनेक्शनधारियों को राहत देने का निर्णय लिया है। उन्हे दीपावली के त्योहार पर मुफ्त गैस सिलेण्डर दिया जायेगा। यह सिलेण्डर नवंबर से लेकर दिसंबर तक दिया जाना है। इसके अलावा होली के त्योहार पर भी उज्जवला के कनेक्शन धारियों को मुफ्त गैस सिलेण्डर दिया जायेगा। दो दिन पूर्व कंपनियों ने सभी गैस एजेंसियों की मिटिंग कर उज्जवला कनेक्शनधारियों को मुफ्त गैस सिलेण्डर देने का निर्देश दिया। आयल कंपनियों के अफसरों ने वंचित कनेक्शधारकों को एजेंसी पर बुलाकर आधार प्रमाणीकरण कराने को कहा है। जिससे उन्हे मुफ्त गैस सिलेण्डर का लाभ मिल सके। एजेंसी वालों को उज्जवला का मुफ्त सिलेंडर के संबंध में कनेक्शन धारकों में प्रचार करने को भी कहा है। जिससे पात्र इसके लाभ से वंचित न हो सकें।

कोट….
उज्जवला के कनेक्शन धारकों को दीपावली से होली तक मुफ्त दो गैस सिलेण्डर देने का सरकार ने निर्देश दिया है। इसके लिए गैस एजेंसियों को कंपनी व नोडल अफसर द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है। जिनका आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ उन्हे कराने को भी कहा गया है। जिससे मुफ्त सिलेण्डर मिलने में कोई पेंच न फंस सके।
संजय कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now