देवरिया जिले के बालगृह से गायब किशोर के मामले में अज्ञात पर अपहरण का केस  

SHARE:

देवरिया

देवरिया जिले में करीब 10 दिन पूर्व बालगृह बालक से एक किशोर गायब हो गया था। सदर कोतवाली पुलिस ने गायब किशोर के मामले में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बालगृह के प्रभारी अधीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय बाल गृह बालक के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल मौर्य ने सदर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र  देकर आरोप लगाया है कि 21 अक्टूबर को बालगृह से एक किशोर गायब हो गया था। उस समय बालगृह बालक में होमगार्ड तैनात थे। इसके बाद भी रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र  अदरंगी गांव के रहने वाले अमित गिरी पुत्र भीम गिरी गायब हो गया। उसकी काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बारे में आलाधिकारियों को सूचना दिया गया। पुलिस ने किशोर की तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। उसके गांव और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश कराया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था।प्रभारी अधीक्षक की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now