रेप के आरोपी को छह माह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

तरकुलवा(देवरिया)।


देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में महिला से रेप करने के बाद से फरार चल रहे एक युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह छह माह पूर्व एक महिला से रेप किया था। तब से पुलिस तलाश रही थी।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ 18 मार्च एक युवक ने रेप कर दिया। महिला उस समय घर पर अकेली थी। पीड़िता की तहरीर पर तब तरकुलवा पुलिस ने युवक के विरुद्ध  धारा 376,452,504,506आईपीसी  एवं 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही युवक फरार चल रहा था। मामले की विवेचना सदर सीओ श्रीयश त्रिपाठी कर रहे थे। सीओ के नेतृत्व में तरकुलवा पुलिस ने आरोपी सोनू मद्धेशिया पुत्र कुनदेव मद्धेशिया निवासी सिरसिया गोठा, मदरिया थाना तरकुलवा को गिरफ्तार किया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now