परिजनों ने डॉटा तो युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

SHARE:

देवरिया।
देवरिया जिले के रुद्रपुर में  मंगलवार को किसी बात को लेकर युवक को परिजनों ने डॉटा तो उसने कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के तारा सारा गांव के रहने वाले अभिमन्यू (18) पुत्र रमेश को परिवार के लोगों ने मंगलवार को डॉट दिया था। जिससे नाराज होकर कमरे में चला गया। वह कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। देर शाम को परिवार के लोग उसे भोजन करने के लिए बुलाने गए तो कमरा अंदर से बंद था। परिवार के लोग जंगले से देखा तो युवक फंदे से झूल रहा था। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now