दिव्यांग छात्रों को विभाग कराएगा एक्सपोजर विजिट

SHARE:

 

 

देवरिया |

जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों को समेकित शिक्षा तहत आने वाले दिनों में एक्सपोजी विजिट कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले को एक लाख रुपये की व्यवस्था विभाग ने किया है। छात्रों को तीन बैच में पर्यटन के लिए ले जाया जाएगा। प्रत्येक बैच में 50 से अधिक छात्र नहीं होंगे। इसके साथ स्पेशल एजूकेटर और केयर टेकर भी होंगे। इसके लिए विभाग तैयारी शुरु कर दिया है।
समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा दिया जाता है। जिसे में दिव्यांग छात्रों को शिक्षा देने के लिए स्पेशल एजूकेटरों को तैनात किया गया है। राज्य परिजयोजना द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए संसाधन मुहैया कराया जाता है। राज्य परियोजना निदेशालय ने दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराने का निर्देश दिया है। विजिट के लिए गोरखपुर, कुशीनगर और रामकोला ले जाने की योजना अधिकारी बना रहे है। इसके लिए ब्लाक में तैनात स्पेशल एजूकेटरों द्वारा शिक्षा दिया जाता है। निदेशालय के निर्देश पर सभी ब्लाक के स्पेशल एजूकेटर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांगों को एक्सपोजर विजिट के लिए चिन्हित किया जा रहा है। जो छात्र जाने के लिए इच्छुक है उनके माता पिता से सम्पर्क कर अनुमति लिया जा रहा है। जिले से तीन बैच दिव्यांग बच्चों को भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। एक बैच में 50 छात्र ही रहेंगे, इनके लिए 10 स्पेशल एजूकेटर , दो केयर टेकर और  एक जिला समन्वयक जाएंगे।  भ्रमण के दौरान भोजन, जलपान, पेयजल, फोटोग्राफी समेत अन्य व्यवस्था किया जाएगा।
कोट-
दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट करने का कार्यक्रम है। इसके लिए छात्रों को चयनित कर उनके माता पिता से अनुमति लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में छात्रों को कुशीनगर या गोरखपुर ले जाया जाएगा।
ज्ञानेन्द्र सिंह, डीसी , समेकित शिक्षा

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now