विवाद में युवक को चाकू से गोदा गंभीर ,गोरखपुर रेफर

SHARE:

 देवरिया ।
 देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सीसी रोड स्थित एक माल के सामने मेला घूमने आए युवक  को मनबड़ों ने चाकू से गोद  कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । आसपास के लोग उसे इलाज के लिए जिला स्थान ले गए , जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देख  गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ट्यूबेल कॉलोनी मोहल्ला के रहने वाले सुयश मिश्रा (22) पुत्र
विनित मिश्रा सोमवार की देर शाम को दुर्गा मेला घूमने के लिए घर से निकले थे । अभी वह शहर के सीसीरोड स्थित विजय मेगा मार्ट के समीप ही पहुंचे थे कि कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। जिससे मनबढ़ो ने उन्हें चाकू से गोद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों के सहयोग से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।  परिजन युवक को लेकर गोरखपुर चले गए, जहां उसकी  स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Quick Reply
Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now