
देवरिया। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा(पेट) की परीक्षा 28 और 29 अक्तूबर को जिले के 24 केन्द्रों पर दो पालियों में कुल 43,488 छात्र परीक्षा देंगे। जिसमें एक पारी में 10,872 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए डीआईओएस को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विभाग के कर्मचारी तैयारी में जुट गए है।
पेट की परीक्षा के लिए 28, 29 अक्तूबर की तिथि निर्धारित किया गया है। इस बार भी जिले के विद्यालयों में पेट की परीक्षा के लिए 24 केन्द्र बनाए गए है। जिसमें एक पाली में 10872- 10872 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा 26 केन्द्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली 10 से 12 बजे और द्वितीय पाली 3 से 5 बजे के बीच होगी। डीआईओएस को नोडल अधिकारी व सुरक्षा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इन केन्द्रों पर दो दिन होगी पेट की परीक्षा
जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कोतवाली रोड, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज कृष्णा नगर, अशोक इंटर कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना,बाबा राघवदास इंटर कॉलेज न्यू कॉलोनी, बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरवा मेहड़ा, सेंट्रल एकेडमी मिस्कारी सलेमपुर रोड, दिनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज सीसी रोड उमानगर, देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल पुरवां गोरखपुर रोड, गंगा प्रसाद इंटर मीडिएट कॉलेज मझगांवा, राजकीय पॉलिटेक्निक जीआई स्टेट गोरखपुर रोड, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, कलिन्द इंटरमीडियट कॉलेज खरजरवा साकेत नगर, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांस देवरिया, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतरलपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज गरुणपार, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज जलकल रोड, नेशनल पब्लिक स्कूल सलेमपुर रोड सोंदा, पीडी एकेडमी सीसी रोड कतरारी, एसएस बीएल इंटर कॉलेज गोरखपुर रोड, संत विनोबा पीजी कॉलेज न्यू कॉलोनी, सरस्वती सीनियर सेकेन्ड्री विद्यामंदिर देवरिया खास, यूनिर्वस पब्लिक स्कूल कसया बाइपास निकट सोमनाथ मंदिर, युगनिर्माण शिक्षण संस्थान इंटरमीडियट कॉलेज देवरिया खास और जोनिया इंटर मीडियट कॉलेज पुरवा मेहड़ा में 28 और 29 को दोनों पाली में परीक्षा होगी।
कोट-
जिले के 24 परीक्षा केन्द्रों पर 28 व 29 अक्तूबर को दो पालियों में परीक्षा होगी। इसके लिए सभी तैयारी अंतिम दौर में है। परीक्षा को नकल विहीन और शांति पूर्वक कराने की तैयारी है।
वीरेन्द्र प्रताप सिंह, डीआईओएस, देवरिया।




