एससी-एसटी, ओबीसी और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व की मांग, आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

आरक्षण व्यवस्था के प्रभावी पालन, रिक्त आरक्षित पद भरने और महिला आरक्षण 50% करने की उठाई मांग

कुशीनगर। सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं समेत अन्य वंचित वर्गों के अधिकारों और भागीदारी से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

पार्टी ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और समान अवसर का अधिकार देता है, लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका तथा निर्णय लेने वाली संस्थाओं में अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। पार्टी के अनुसार आरक्षण केवल आर्थिक आधार का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक भेदभाव, ऐतिहासिक वंचना और अपर्याप्त प्रतिनिधित्व को दूर करने का संवैधानिक माध्यम है।
ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था का प्रभावी पालन कराने, आरक्षित श्रेणी के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई। पार्टी ने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के नेतृत्व में 24 सितंबर को देशभर के जिला मुख्यालयों पर भागीदारी आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।

ज्ञापन में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए महिला आरक्षण के भीतर अलग कोटा निर्धारित करने तथा स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी की गई।

पार्टी ने राष्ट्रपति से इन मांगों पर विचार कर वंचित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

Anoop k. Yadav
Author: Anoop k. Yadav

📰 सच, तथ्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध 🎯 खबर वही, जो जनता के काम आए

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now