बरियारपुर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:


आईबीएन भारत, देवरिया।देवरिया जिले के बरियारपुर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बच्ची का गुरुवार को मेडिकल कालेज में मेडिकल कराया।

बरियारपुर पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी लंगड़ा-धुंसवा मार्ग के पास देखा गया है। इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रजबुद्दीन अंसारी पुत्र मकसुद्दीन निवासी पीड़िता के ही गांव को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी रजबुद्दीन अंसारी के विरुद्ध थाना बरियारपुर में मुकदमा संख्या 229/2025 दर्ज है, जिसमें उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 62 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज था।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया, जिसे किसी तरह पीड़िता ने शोर मचाकर विफल किया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now