देवरिया में मकान की तीसरी मंजिल पर आग, एक लाख रुपये का सामान जला

SHARE:

आईबीएन भारत, देवरिया। देवरिया जिले के साकेत नगर मोहल्ले में वृहस्पतिवार दोपहर एक मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग किचन और स्टोर रूम तक ही सीमित रही, लेकिन स्थिति गंभीर हो सकती थी यदि समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचती।


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन यूनिट मौके पर पहुंच गईं और तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।

 

साकेत नगर निवासी सकिना बेगम पत्नी स्व. अलाउद्दीन अहमद ने अपने दो मंजिला के तीसरे मंजिल पर टीन शेडनुमा किचन व स्टोर बनवा रखा था। मकान मालिक के परिजन नीचे के मंजिल पर थे, जब तीसरी मंजिल से धुआं उठता देखा गया। तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

हालांकि इस घटना में कोई जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन किचन और स्टोर रूम में रखा सामान जल गया। किचन व स्टोर रूम में मौजूद करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर गया। फायर ऑफिसर राजमंगल सिंह ने बताया कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट रही। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now