कब्रिस्तान के पास शव मिलने से सनसनी, सड़क हादसे की आशंका

SHARE:

मृतक हरिप्रकाश

आईबीएन भारत, देवरिया। देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के टीकर गांव के समीप स्थित कब्रिस्तान के पास गुरुवार को एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान भलुअनी थाना क्षेत्र के मड़करा गांव निवासी 50 वर्षीय हरिप्रकाश पुत्र विदेशी प्रसाद के रूप में हुई है। वह बुधवार की रात किसी कार्य से टीकर गांव की ओर जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को उनका शव कब्रिस्तान के पास सड़क किनारे पड़ा मिला।

ग्रामीण कब्रिस्तान के तरब गए तो शव पर नजर पड़ी तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर बरहज थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे आशंका है कि उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मारी होगी। हालांकि, आसपास किसी वाहन या दुर्घटना से जुड़ा ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच में जुट गई।

प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now