नेहाल सिंह के हत्या अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

SHARE:

आईबीएनभारत, देवरिया।

यूपी के देवरिया जिले के चर्चित नेहाल सिंह हत्याकांड के फरार एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। शनिवार की भोर में बदमाश दीपक मिश्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना में शामिल तीन शूटर समेत 5 बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज
चुकी है।
देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर 7 नवंबर को शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी-समोगर थाना मदनपुर देवरिया की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
मामले में सुरौली थाने में मृतक की मॉ गायत्री देवी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में वांछित दीपक मिश्रा पुत्र मन्टू उर्फ ध्रुवनारायण मिश्रा निवासी-रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली फरार चल रहा था। शनिवार को भोर में करीब 3 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह थाना सुरौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर मोड़ तिराहे के पास मौजूद है। पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी की तो फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है। पुलिस टीम द्वारा उससे पूछ-ताछ की जा रही है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now