भटवलिया 132 केवी से चार घंटे ठप रहेगी आपूर्ति

SHARE:

देवरिया। शहर के भटवलिया स्थित 132/33 केवी  पारेषण विद्युत उपकेन्द्र पर मरम्मत के चलते रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक एक दर्जन सब स्टेशन की आपूर्ति ठप रहेगी।  इसके चलते जिले के एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शहर के भटवलिया स्थित 132/33 केवी विद्युत पारेषण उपकेंद्र  से शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के 33/11 सब स्टेशन को आपूर्ति होती है। पारेषण सब स्टेशन से शहर के रामलीला मैदान, पुरवा, नाथनगर, भटवलिया, मेडिकल कॉलेज, कोर्ट, बरहज तहसील, बैतालपुर, उसरा, बरहज ग्रामीण और बरियारपुर स्थित 3311 विद्युत सब स्टेशन को बिजली की आपूर्ति होती है। गर्मी और त्यौहार में बिजली की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए विभाग ने पारेषण के विद्युत उपकेन्द्र का मरम्मत कार्य कराने का निर्णय लिया है। उपकेन्द्र के फीडर, ब्रेकर समेत केबल का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए विद्युत प्रेक्षण उपखंड के अधिकारी ने सारी तैयारी कर लिया है। इसके लिए कर्मचारियों और संसाधनों को एकत्र कर लिया गया है। इसके लिए सात अप्रैल रविवार को 132/33 केवी विद्युत पारेषण उपकेंद्र  की आपूर्ति सुबह 9 से बंद कर दिया जाएगा। उपकेंद्र पर निर्माण कार्य करने के बाद जिले के 33/11 सब स्टेशनों पर आपूर्ति बहाल होगी। मरम्मत कार्य होने से देवरिया नगर क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति ठप रहेगी। इसकी जानकारी विद्युत प्रेक्षण उपखंड  के सहायक अभियंता एके वर्मा ने दी।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now