तीन दरोगा समेत 44 पुलिस कर्मियों का तबादला

SHARE:

देवरिया।
जिले की कानून व्यवस्था और चुनाव को देखते हुए दो दरोगा समेत 44 पुलिस कर्मियों का एसपी ने तबादला किया है। जिसमें कोतवाली और महुआडीह थाने में तैनात एक एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं दोनों अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने गुरुवार को पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। जिसमें पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सुब्बन राम को कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, दरोगा रणजीत सिंह को वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हेडकांस्टेबल योगेन्द्र यादव को गोपनीय कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी , कांस्टेबल बृजेश सिंह यादव, कांस्टेबल अमृत सिंह को कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को तैनात किया गया है। भाटपाररानी थाने में तैनात दरोगा प्रमोद कुमार राय को अभियोजन कार्यालय में तबादला किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात हेडकांस्टेबल अशोक सिंह यादव को बरियारपुर, संजय यादव को सम्मन सेल,नुरुल इस्लाम को जनसूचना कार्यालय,अशोक कुमार वरुण को गौरीबाजार, मो.वजीर को सम्मन सेल, कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह को गौरीबाजार, ऋषिकेस ओझा को चुनाव सेल,  अखिलेश कुमार गौड़ को गौरीबाजार, महुआडीह में तैनात अमरजीत कुमार और सदर कोतवाली में तैनात प्रदीप कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया है। महिला कांस्टेबल दृष्टि पटेल  को सदर कोतवाली, अंशिका त्रिपाठी को  कार्यालय खुखुन्दू, शक्ति यादव को  अभियोजन कार्यालय, कांस्टेबल रजत यादव को महुआडीह, साजित यादव को तरकुलवा, कृष्णपाल यादव जनसूचना कार्यालय, पुष्पा यादव कार्यालय रामपुर कारखाना, हेडकांस्टेबल अशोक पासवान सम्मन सेल,महिला कांस्टेबल महिमा सिंह को अभियोजन कार्यालय,कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव को कोतवाली, कांस्टेबल योगेश कुमार बिंद को मईल,हेडकांस्टेबल मो.इबरार अहमद को फीडबैक सेल, कांस्टेबल दिलीप यादव को फीडबैक सेल, राकेश यादव को बरियारपुर, विकास मिश्र को रामपुर कारखाना, कुमारी ज्योति महिला थाना, कांस्टेबल स्वामीनाथ पासवान को खुखुन्दू, राकेश कुमार यादव को सलेमपुर, हेडकांस्टेबल शंभू सिंह को पुलिस लाइन, गिरजेश यादव को खुखुन्दू,संजय चौबे को भलुअनी,महिला कांस्टेबल सरिता यादव को चुनाव सेल, अनीता फीडबैक सेल,हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार चौहान गौरीबाजार,अखिलेश यादव को भटनी, अमृता विश्वकर्मा थाना मदनपुर और सुबोध कुमार यादव को सुरौली थाने में तैनात किया गया है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now