पर्यावरण संरक्षण हमारा मौलिक कर्तव्य

SHARE:

देवरिया।
बीआरडीपीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शिविर के पांचवे दिन का शुभारम्भ लक्ष्य गीत के साथ हुआ। स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने परिसर की साफ- सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। बौद्धिक सत्र में अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक तिवारी ने जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर कहा कि हमारे सूक्ष्म प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े परिवर्तन लाये जा सकते हैं। प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को अपना व्यक्तिगत कर्तव्य समझना चाहिए। पर्यावरण के प्रति सजगता ही हमारे सफल भविष्य की संभावनाओं में वृद्धि करता है एवं इसके लिए हमें अपने दैनिक जीवन में इसे  महत्वपूर्ण स्थान देना पड़ेगा। एक सजग नागरिक ही पर्यावरण का एक सजग प्रहरी हो सकता है। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्योत कुमार सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. दिलीप कुमार शर्मा, डॉ. अमरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now