महिला की संदिग्ध हालत में मौत

SHARE:

देवरिया । थाना क्षेत्र के नरायनपुर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव को पटनवापुल लेकर पहुंचे, तभी मायके के लोग जा धमके और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के नरायनपुर के अंगद तिवारी की शादी बरनई गांव की नेहा चौबे (26) पुत्री राधारमण के साथ हुई थी। रविवार सुबह नेहा की उसके ससुराल में मौत हो गई। बताया जाता है कि घर वाले अंतिम संस्कार के लिए शव को पटनवापुल लेकर पहुंचे थे, तभी मायके वाले जा धमके और पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गए। मायके वालों की सूचना पर बैतालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर चौकी ईंचार्ज अंकित का कहना है कि महिला पहले से बीमार चल रही थी। रविवार को उसकी स्वाभाविक मौत हो गई थी। महिला के पिता राधारमण के कहने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now