राजगीर मिस्त्री की छत से गिरकर मौत

SHARE:

 

देवरिया।

देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में बहन के घर गए राजमिस्त्री की शनिवार की रात छत से गिरने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुरौली थाना क्षेत्र के सिंगही निवासी दिनेश प्रसाद (40) पुत्र पंचमी प्रसाद राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। दिनेश की पांच बहनें व दो भाई थे। शनिवार को वह रूद्रपुर के कृतपूरा स्तिथ अपनी बड़ी बहन तारा देवी के घर गया था। रात को खाना खाकर वह घर के प्रथम तल पर सो गया। रात ग्यारह बजे वह पेशाब करने के लिए उठा और वह छत से नीचे सड़क पर गिर गया। गिरने की आवाज सुन परिजन पंहुचे तो और रूद्रपुर सीएचसी ले गए। गंभीर हालत देख डाक्टरों ने देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज पंहुचते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भाई उमेश और माता कबूतरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। पत्नी अंजली बार बार बेहोश हो जा रही थी। दिनेश का एक पांच साल का बेट सुजीत व तीन साल की बेटी मुगली है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now