मनबढ़ के डर से छात्रा ने छोड़ा स्कूल

SHARE:

तरकुलवा।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा मनबढ़ के छेड़खानी के भय से स्कूल जाना छोड़ दिया है। छात्रा की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस ने मनबढ़ के खिलाफ धमकी व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बगल के ही गांव में एक विद्यालय में इंटर में पढ़ती है कुछ दिन पूर्व वह विद्यालय जा रही थी, तभी मनबढ़ युवक बार-बार उसको गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके द्वारा आए दिन छेड़खानी करने से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। छात्रा के पिता बिकलांग हैं तथा उसकी छोटी बहन को भी आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। इसके पहले भी मनबढ़ छात्रा को परेशान किया था तो उसने 112 नंबर पुलिस को कॉल करके बुलाया था, जिस पर पुलिस उसे पकड़कर शांति भंग में चालान किया था। इसके बाद भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। दो रोज पूर्व स्कूल जा रही छात्रा के साथ फिर से छेड़खानी करने लगा, जिससे परेशान होकर छात्रा ने आरोपी के खिलाफ मारपीट तथा छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है, बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now