डीएम व एसपी ने सलेमपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की जनसुनवाई

SHARE:

 


देवरिया।

डीएम अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा शनिवार को अयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सलेमपुर तहसील में जन समस्याओं की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल क्षेत्र में नियमित रूप से सक्रिय रहे। यदि आगामी समाधान दिवस पर भी उनके सर्कल से संबंधित शिकायतें मिली तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने लेखपालों को विभिन्न राजस्ववादों में ससमय रिपोर्ट लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कई प्रकरणों में लेखपालों के समय से रिपोर्ट न लगने से राजस्ववाद लंबित है। उनकी जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलो की जानकारियां लिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को क्षेत्र से आये सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया। तहसील सलेमपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 92 मामलों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 46, पुलिस के 14, विकास के 8, शिक्षा के 1 व अन्य विभागों से 23 मामले आये। जिसमें राजस्व से सम्बंधित 7 मामलों की निस्तारण मौके पर करा दी गई। जबकि शेष 85 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। आज आने वाले प्रकरणों में से अधिकांश पारिवारिक भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड, अतिक्रमण, विद्युत आदि से संबंधित थे। इस दौरान एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी, सीओ दीपक शुक्ला, सीएमओ डॉ राजेश झा, तहसीलदार अलका सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, डीपीओ कृष्णकान्त राय, डीएसओ संजय पाण्डेय, नायब तहसीलदार डॉ भगीरथी सिंह, गोपाल जी आदि विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि मौजूद रहे।
बॉक्स—
डीएम व एसपी ने सीएचसी का किया निरीक्षण

सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ 50 बेड का निमार्णाधीन सीएचसी केन्द्र सलेमपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्रता के साथ गुणवत्ता सहित पूर्ण किये जाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now