SHARE:

 

देवरिया।
देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के भटनी दादन चौराहे पर मंगलवार की रात एक आभूषण व कपड़े की दुकान के पीछे की दीवार में नकब काट कर और फाटक को तोड़कर उसमें रखा करीब 15 लाख रूपये के जेवर व नगदी चोर उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंच सीओ व एसओ तथा फारेंसिक व डाग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल की जांच की।

ठंड के बढ़ने के साथ ही चोरी घटनायें भी बढ़ने लगी हैं। दुकान, घर में रखे आभूषण, दरवाजे पर बंधी गाय,भैस व दरवाजे पर खड़े वाहन को चोरी निशाना बना रहे हैं। आये दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। महुआडीह थाना क्षेत्र में सप्ताह भर के अंदर चोरी की आधा दर्जन घटनायें हो चुकी हैं। महुआडीह थाना क्षेत्र के विक्रम विशनपुर निवासी सदानन्द वर्मा पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मीशंकर वर्मा की भटनी दादन चौराहे पर कपड़े व ज्वेलर्स की दुकान है।

वह मंगलवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात को चोरों ने दुकान की पीछे की दीवाल में सेंध काटकर दुकान का शटर तोड़ दिया। इसके बांद चोरों ने दुकान के अंदर घुसकर लोहे की तिजोरी को तोड़कर उसमें रखा करीब 6 किलो चांदी तथा 200 ग्राम सोने का जेवर, नगदी समेत करीब 15 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बुधवार की सुबह दुकान में चोरी की सूचना मिलने पर दुकानदार पहुंचा। चोर दुकान के सारे जेवर व नगदी चुरा ले गये थे।

सूचना पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लाखों की चोरी की सूचना पर सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी फारेंसिंक व डाग स्क्वायड टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। टीम ने जांच पड़ताल किया तथा मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए। आभषूण कारोबारी की तहरीर परमहुआडीह पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं लाखों की चोरी की घटना को लेकर भटनी दादन के दुकानदारों में आक्रोश व भय व्याप्त है। उन्होंने पुलिस गस्ती पर भी सवाल उठाये।

सीसीटीवी को तोड़ उठा ले गये हार्ड डिस्क
सतर्कता व सुरक्षा के लिए आभूषण व कपड़ा विक्रेता सदानंद वर्मा ने अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। जिससे किसी तरह की घटना होने पर उसकी जानकारी हो सके। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर उसका हार्ड डिस्क भी उठा ले गये। जिससे उनकी चोरी की गतिविधियों का फुटेल पुलिस के हाथ न लगे।

जिस तरह से दुकान के पीछे सेंध काटकर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है उससे लगता है कि चोरों कई बार रेकी करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया और दुकान में सीसीटीवी लगा होने की भी पहले से जानकारी थी।

घटना स्थल पर डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ गया था। इस मामल में दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, चोरी की घटना का खुलासा करने को पुलिस की टीम बनायी गयी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।
– संजय कुमार रेड्डी, सीओ सदर

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now