देवरिया में बदमाशों ने 9वीं के छात्र को मारी गोली

SHARE:

 

 

 

 

देवरिया।

देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के रामकोला चट्टी के समीप अज्ञात बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी। पेट में गोली लगने के बाद छात्र घायल होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले गए। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। घटना बुधवार की रात करीब आठ बजे के आसपास हुई।

बनकटा थाना क्षेत्र के रामकोला चट्टी निवासी धनन्जय पासवान (17) पुत्र सुरेश पासवान तुलसी इंटर कॉलेज अकटही में कक्षा 9 का छात्र है। वह बुधवार रात करीब 8 बजे घर से करीब दो सौ मीटर दूर बाहर खड़ा था। उसके घर के लोग खेत की सिंचाई करने गए थे। उसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे। किसी बात को लेकर बदमाशों के साथ किशोर की नोकझोंक होने लगी। उसी दौरान बदमाशों ने धनन्जय पासवान को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। आनन- फानन में परिजन घायल किशोर को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया। किशोर को पेट में गोली लगी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घायल छात्र का बयान अस्पताल पहुंचकर दर्ज किया। धनंजय तीन भाइयों में सबसे छोटा है। थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि जानकारी मिली है। मौके पर पहुंच कर पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

————————————-

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पेट में गोली लगने से एक किशोर घायल हुआ है। घटना के बारे में पता किया जा रहा है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

 

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now