चार पर मारपीट का केस दर्ज

SHARE:

तरकुलवा।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के पथरदेवा कस्बा में शनिवार को एक चकनाली में काम करने से मना करने पर मारपीट कर उंगली मरोड़ देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
पथरदेवा कस्बा निवासी संजय कुमार गुप्त ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके गांव के अंगद मद्धेशिया, बृजेश मद्धेशिया, लाल वचन व राजेश मद्धेशिया खेत की चकनाली में काम कर रहे थे। वे और उनके भाई राजेश जब रोकने गए तो उनलोगों ने गाली-गुप्ता देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। उनलोगों ने उनकी उंगली मरोड़ दिया जिससे उंगली में फ्रेक्चर हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी। पीड़ित कि तहरीर पर पुलिस चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now