
तरकुलवा।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के मुजहना घाट में एक विवादित जमीन पर रखे गए पुआल को उठाने से मना करने के विवाद में हुए मारपीट के मामले में पुलिस नए सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास,बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के मुजहना घाट के रहने वाले राम लगन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि एक विवादित जमीन पर पुआल रखा हुआ था, जिसको गांव के कुछ लोग शनिवार को दबंगई से उठा रहे थे। आरोप है उनके द्वारा जमीन का विवाद हाल होने तक पुआल नहीं उठाने की बात कही गई। इस बात से नाराज आरोपियों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडा, फरसा व भाला से लैश होकर उनके ऊपर हमला बोल दिए, जिससे उनके सिर और हाथ पर गंभीर चोट लगी। बीचबचाव करने आए बेटे सन्नी और बेटी बेबी को भी उनलोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जानमाल की धमकी भी दी।
इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रामकृपाल और उनकी पत्नी, शंभू, धनंजय, आकाश, कुशल व सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि सात के खिलाफ हत्या के प्रयास,बलवा और मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।




