अपराध पर अंकुश को थाने में हुई संभ्रांत लोगों की बैठक

SHARE:


तरकुलवा। नव वर्ष के उपलक्ष्य में थाना परिसर तरकुलवा में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सभी सम्भ्रान्त व्यक्ति अपने क्षेत्र के अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचना समय से दें जिससे समय रहते हुए पुलिस अपराध पर अंकुश  लगा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर चौराहे पर ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख,चेयरमैन अगर अपने-अपने चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दें तो अपराध पर अंकुश काफी हद तक लगाया जा सकता है। इस दौरान बैठक को ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, अध्यक्ष मंटू कुशवाहा मंडल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज भारती, ग्राम प्रधान सरफराज अहमद, राजकुमार जायसवाल, विकास गुप्ता,  गणेश यादव, चौक इंचार्ज आहूत यादव, रमेश सिंह, मृत्युंजय, शिवम, सर्वेश, राहुल आदि उपस्थित रहे।
चालकों की हड़ताल से थमा तेल टैंकरों का पहिया

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now