पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से ना छूटे

SHARE:

 

तरकुलवा।
तरकुलवा विकास खंड के  रामपुर खास में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद विभाग ओर से किसी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी के नही पहुंचने के चलते राशन कार्डों से नाम कटने की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में कार्ड धारक महिलाएं इधर-उधर भटकती रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राम अशीष गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि संकल्प विकसित भारत यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचना है। बीडीओ अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से ना छूटे यह सुनिश्चित करने के लिए इस यात्रा को गांव-गांव में आयोजित किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि, निःशुल्क रसोई गैस, मुफ्त राशन, बिजली, शौचालय आदि का बेहतर इंतजाम किया गया है। अतिथियों ने पांच गर्भवती महिलाओं क़ी गोद भराई व दो शिशुओं का अन्न प्राशन कार्यक्रम संपन्न कराया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, पशुपालन, कृषि विभाग आदि विभागों क़ी ओर से स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं क़ी जानकारी दी गई।कार्यक्रम को भाजपा मंडल महामंत्री दुष्यंत राव, जयंत राव, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, नीतीश पाण्डेय, सत्यम अंकित राव, सचिव सुनील पासवान आदि ने संबोधित किया।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now