
देवरिया।
जिले के युवाओं को रोजगार मेले से रोजगार दिलाने में सेवा योजन विभाग की अहम भूमिका है। विभाग ने पिछले 9 माह में 24 रोजगार मेलो में जिले के 2694 लोगों को रोजगार दिलाया है। रोजगार मेला जिले के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से कई युवा अपने सपने को पूरा कर रहे हैं।
जिले के सेवायोजन विभाग बेरोजगार युवाओं को जॉब दिलाने के लिए कार्य कर रही है। विभाग के अधिकारियों ने दूसरे प्रदेश के कंपनियों से सम्पर्क कर जिले में रोजगार मेले का आयोजन कराते है। जिसमें जिले के अलग अलग क्षेत्र के रहने वाले युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। सेवायोजन विभाग द्वारा पिछले अप्रैल से दिसम्बर 2023 के बीच 24 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 5266 युवाओं ने प्रतिभाग किया और 2,694 अंतिम रूप से चयनित हुए। सेवायोजन कार्यालय द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं रोजगार प्रदाताओं को रोजगार मेले के माध्यम से एक ही प्लेटफॉर्म पर बुलाया जाता है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं को सेवायोजन पोर्टल www. sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीकरण कराना होता है। नियोक्ता इस पोर्टल पर अपनी रिक्तियों को अपलोड करते हैं और जिन अभ्यर्थियों की प्रोफाइल नौकरी की मांग के अनुरूप होती है, उन्हें सिस्टम जनरेटेड ई-मेल चला जाता है। पोर्टल पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न पृष्ठभूमि के युवा अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
एनएसडीसी के सहयोग से विदेश में रोजगार पाएंगे युवा
जिले के स्किल्ड युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने की योजना बनायी जा रही है। इसके लिए नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉपोरेशन (एनएसडीसी) से भी बात की गई है। युवाओं को कौशल विकास के साथ-साथ विदेशी भाषा एवं संबंधित देश की संस्कृति एवं कानून का भी प्रारंभिक ज्ञान दिया जाएगा।
सेवामित्र पोर्टल से जिले में बढ़ेगा स्वरोजगार
देवरिया जिले में सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित सेवा मित्र पोर्टल पर स्वरोजगार की असीमित संभावना मौजूद है। यह ग्राहकों एवं सर्विस प्रोवाइडर के मध्य सेतु की तरह कार्य करता है। इस पोर्टल के माध्यम से आमजन कारपेंटर, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, आरओ रिपेयर मैकेनिक, एसी मैकेनिक, ड्राइवर, ब्यूटीशियन, सैलून, केटरिंग सर्विस, पैथोलॉजी, रसोइया, दाई जैसी रोज़मर्रा से जुड़ी 20 से अधिक सेवाओं को घर बैठे एक क्लिक में हासिल कर सकते हैं। यह ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्य करता है। सेवाओं की प्राप्ति के लिए सेवा मित्र हेल्पलाइन नंबर 155330 पर भी संपर्क कर सकते है।
कोट-
जिले में पिछले 9 माह में 24 रोजगार मेले का आयोजन कर 2694 युवाओं को रोजगार दिया गया है। इसके साथ ही विदेश जाने वाले युवाओं को स्किल्ड डेवलपमेंट करने के लिए एसएसडीसी से प्रशिक्षण की व्यवस्था किया जा रहा है। जिससे देश के अलग अलग राज्यो के साथ विदेशों में भी रोजगार मिल सके।
अखंड प्रताप सिंह, जिलाधिकारी, देवरिया




