
तरकुलवा।
तरकुलवा विकास खंड के कोंहवलिया भरत राय व कोंहवलिया बाबू राय दो गांव में मंगलवार को पूर्व विधायक डॉ0 सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं की लोगों को जानकारी देना है। भारत सरकार ने पांच सालों में 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। हर महीने 80करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। संजय सिंह सैथवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर घर नल, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार, शौचालय, बिजली आदि का इंतजाम करके समृद्ध और विकास भारत के सपनों को साकार कर रही है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी के दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से संभव हो रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक ने दो शिशुओं का अन्न प्राशन और दो महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न किया। उन्होंने ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का भी उद्घाटन किया। इसके पूर्व खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने बुके व शाल ओढ़ा कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान जिपंस कुंदन जायसवाल, पूर्व जिपंस अंबुज शाही, प्रधान जनार्दन जायसवाल, रामख्याली प्रसाद, मण्डल महामंत्री धीरज मिश्रा, अभिषेक पासवान, अमरेन्द्र यादव, नीतेश पांडेय आदि मौजूद रहे।




