विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ कार्यक्रम

SHARE:

तरकुलवा।
तरकुलवा विकास खंड के नरहर पट्टी व बेलही दो गांव में सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज भारती ने भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं की लोगों को जानकारी देना है। भारत सरकार ने पांच सालों में 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। हर महीने 80करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। केंद्र सरकार ने हर घर नल, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार, शौचालय, बिजली आदि का इंतजाम करके समृद्ध और विकास भारत के सपनों को साकार कर रही है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी के दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से संभव हो रहा है। इस दौरान सांसद ने दो शिशुओं का अन्न प्राशन और दो महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न किया। उन्होंने ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का भी उद्घाटन किया। इसके पूर्व खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने बुके व शाल ओढ़ा कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख रामअशीष गुप्ता, अंबुज शाही, प्रधान विकास गुप्ता, बृज नरायन यादव ग्राम पंचायत सचिव सत्यप्रकाश राय दीनदयाल चौहान, धीरज मिश्रा,आदि मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now