
तरकुलवा।
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गन्ना क्रय केंद्र के सी रतनपुरा उपकेंद्र पर कांटा बाबू के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया ।आसपास के किसान जब मौके पर पहुंचे तो सब छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के मदरिया गांव निवासी विशंभर दुबे पुत्र विंध्याचल दुबे प्रतापपुर गन्ना फैक्ट्री के कंचनपुर केंद्र के सी उपकेंद्र रतनपुरा पर गन्ना क्रय केंद्र पर कांटा बाबू के पद पर कार्यरत है। शनिवार के देर शाम को क्षेत्र के कोंहवलिया गांव के दर्जनों की संख्या में मनबढ़ केंद्र पर खड़ी गाड़ियों से गन्ना खींच कर ले जा रहे थे। मना करने पर एक जुट होकर कांटा बाबू विशंभर दुबे को मारपीट कर घायल कर दिया ।उनकी चिख पुकार सुनकर किसान जब दौड़े तो मनबढ़ छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में लोगों ने उनको सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।




