
तरकुलवा ।
देवरिया जिले के तरकुलवा विकास खंड के मठिया महावल तथा भरौटा गांव मे रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम अयोजित हुआ।
जिला महामंत्री ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं की लोगों को जानकारी देना है। लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। केंद्र सरकार ने हर घर नल, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार, शौचालय, बिजली आदि का इंतजाम करके समृद्ध और विकास भारत के सपनों को साकार कर रही है।
यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी के दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से संभव हो रहा है। इसके पूर्व खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सत्यम अंकित राव ने किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान सत्येंद्र गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही, ग्राम प्रधान राधेश्याम गुप्ता,ग्राम पंचायत सचिव दीनदयाल चौहान, सुनील पासवान, रणधीर सिंह गोलू,धीरज मिश्रा, दुर्गेश तिवारी नितेश पांडेय आदि मौजूद रहे।




