चोरी की बाइक के साथ तीन वाहन लिफ्टर गिरफ्तार

SHARE:

देवरिया।
वाहन लिफ्टर गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी की दो बाइकों के साथ सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस को चोरों के पास से दो बाइक मिली। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि वाहन लिफ्टर गिरोह के सदस्य चोरी की बाइकों को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। इसकी जानकारी सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी को हुई। उन्होंने कोतवाली पुलिस के साथ जेल के समीप कुष्ठ आश्रम पर घेराबंदी किया। पुलिस को देख कर वाहन लिफ्टर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया। पुलिस ने तीनों से वाहन का कागज मांगा तो वह नहीं दिखा सके। पुलिस की पूछताछ में वाहन लिफ्टरों ने अपना नाम निराला तिवारी पुत्र धनेश्वर तिवारी निवासी परसिया अहीर थाना सदर कोतवाली, रवि पटेल पुत्र मुख्तार पटेल निवासी भगवानपुर थाना भलुअनी और किशन पटेल पुत्र रामसूरत पटेल निवासी दानोपुर थाना सदर कोतवाली जिला देवरिया बताया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध बाइक चोरी के दर्ज मुकदमा में चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा सकल्प सिंह राठौर,हेड कांस्टेबल संजय सिंह,कांस्टेबल चन्दन मौर्या,सुनील कुमार यादव,अंगद यादव आदि शामिल रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now