
देवरिया,। बुद्धा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को हनुमान मंदिर स्थित रामाबाबू के बागीचा में मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा तीन तक के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पुस्तुत किया। बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया।
मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया और विशिष्ट अतिथि अमित मोदनवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमित मोदनवाल ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। उनकी देख भाल के साथ शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यालय पिछले एक दशक से शिक्षा का नगर क्षेत्र में अलख जगा रहा है। जो छात्र आज स्कूलों में पढ़ रहे है वहीं आने वाले कल देश में अलग अलग पदों पर जाकर देश की सेवा करेंगे। इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया। गणेश वंदना को विद्यालय की छात्रा मारिया शेख, इशिका गुप्ता, फहद ने प्रस्तुत किया। सरस्वती वंदना हर्षिता गुप्ता, कृतिका, अनन्या शर्मा, स्वागत नृत्य श्रवनी, आयत खातून, निष्ठा ने प्रस्तुत की। मॉडलिंग में दिव्या वर्मा, बिलाल, शिवांश और अनन्या ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही जिसमें आरुष, आरोही, आर्या, जाह्नवी, मायरा, जरीन, आरिज, अद्विका, दिव्य, सार्थक, निवेदिता, स्वरित, भावीन. जय, सृजन, सृष्टि. प्रभजोत, आरोही ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्ततु किया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक बैजनाथ सिंह, मैनेजर पीयूष सिंह, सीमा सिंह. प्रिन्सिपल नवनीत वर्मा, वाइस प्रिन्सिपल साक्षी गुप्ता, शिक्षिका श्वेता जायसवाल, अंकुर श्रीवास्तव, नीरज रावत, अभिषेक, इरम, हयात अफरोज, हयात आफरिन, कंचन, रीना, अनामिका, अदिला, गरिमा, प्रेरणा, श्वेता, जुहि, फिजा, उरुज, शनाया, जैनब, शिवानी, शिवाली, प्रियंका आदि मौजूद रही।




