
देवरिया,। जिले के स्पेशल एजूकेटर और फिजियोथेरेपिस्ट को दूसरे दिन शनिवार को सदर बीआरसी में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें समग्र शिक्षा, समावेशी शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग को सुविधा दिलाया जा सके। प्रशिक्षण में जिले के 53 स्पेशन एजूकेटर और 1 फिजियोथेरेपिस्ट शामिल रहे।
जिला समन्वयक ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद समस्त स्पेशल एजूकेटर को दिव्यांग बच्चों को सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं से प्राप्त होने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी होगी। जिससे वह अपने अपने क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को इसका लाभ दिलाएंगे। दूसरे दिन विभिन्न दिव्यांगताओं की स्क्रिनिंग, कारण, पहचान विशेषताएं एवं इसमें रोक लगाने पर जानकारी दी गई। सांकेतिक भाषा, ब्रेल लेखन प्रविधि एवं विजन स्क्रीनींग, वैयक्तिक शैक्षिक योजना (आईईपी) और शिक्षण अधिगम सामाग्री के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स संदीप सिंह (श्रवण बाधा क्षेत्र), राजाराम दुबे (दृष्टि बाधा क्षेत्र), विनोद कुमार (श्रवण बाधा क्षेत्र), कर्मचन्द्र (मानसिक मन्दता क्षेत्र) एवं रविन्द्रनाथ (दृष्टि बाधा क्षेत्र) द्वारा समय सारिणी के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया गया।




