
देवरिया। नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ओम नियो टेस्ट सीरीज का शुभारम्भ उप निदेशक द्वारा किया गया। इसे बोर्ड की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों ने तैयार किया है। इसके स्टडी करने से छात्रों को परीक्षा में अधिक अंक अर्जित करने में सफलता मिलेगी।
नेशनल पब्लिक स्कूल के उपनिदेशक सौरभ शंकर मिश्र ने नियो टेस्ट सीरीज का शुभारम्भ करते हुए कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सीबीएसई बोर्ड के संभावित प्रश्नों का संग्रह तैयार किया है। जिसके अध्यन से छात्रों को अधिक अंक अर्जित करने में सहायता मिल सकता है। स्कूल की प्रधानाचार्या मृदुला सिंह बघेल ने कहा कि ओम-निया टेस्ट सीरीज नेशनल पब्लिक स्कूल के विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा सी.बी.एस.ई. बोर्ड में सम्भावित प्रश्नों को हर अध्याय से लिया गया है। जो छात्रों को परीक्षा मे अत्यन्त सहायक होगा। विषय विशेषज्ञ अध्यापकों की टीम ने ओम-निया के प्रकाशन में शिक्षकों की महत्व पूर्ण भूमिका रही है। इसमें बी.डी. मिश्र, विपिन गुप्ता, जनार्दन तिवारी, संजीव मिश्र, विकास सोनी, अभिषेक राय, नवनीत चतुर्वेदी नित्यानन्द, विकास कुशवाहा, अमित गुप्ता, बृजेश सिंह, दिव्यांशु दूबे, प्रीति चौधरी, मुकेश दूबे, पंकज और श्रीमती सोनी मौजूद रही। निदेशक संजय शंकर मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।




