
देवरिया।
देवरिया जिले में शादी में जय माला के दौरान बारातियों में से एक युवक द्वारा युवती का वीडियो बनाने को लेकर बाराती और घराती आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। शादी वाले घर में भगदड़ मच गया। इसके बाद गांव के मनबढ़ युवकों ने बारातियो की दो गाड़ियों के शीशे को तोड़ दिया। मारपीट में बाराती और घर की कुछ महिलांए घायल हो गई। बाराती दूल्हे के साथ वापस जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी कराया।
सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली टोला बगही में किशुन निषाद के घर शनिवार की शाम को उनकी बेटी की बारात बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के सूर्यकांत निषाद के घर से आई थी। द्वारपूजा होने के बाद जय माल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बारात का एक युवक एक युवती की वीडियो बनाने लगा। जिसका विरोध गांव के युवाओं ने किया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। मारपीट से दरवाजे पर भगदड़ मच गई। गांव के मनबढ़ युवकों ने बारातियों की दो गाड़ियों की शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कुछ महिलाएं भी घायल हो गईं। विवाद के बाद बाराती बिना शादी दूल्हे के साथ वापस जाने लगे। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने बुला कर समझाने के बाद वे शादी के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रश्म पूरी हुई। थानेदार विनोद सिंह ने बताया कि बाराती और घराती में मारपीट हुआ है। मारपीट के बाद बाराती दूल्हे वापस घर जा रहे थे। गस्त कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर शादी करा दिया गया।




