शिक्षिका से दुष्कर्म करने वाले सिपाही पर केस

SHARE:

देवरिया।

परिषदीय विद्यालय की एक शिक्षिका से पुलिस विभाग में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। सिपाही शिक्षिका का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर लाखों रुपये की मांग करने लगा। मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी के विरुद्ध रेप और ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज किया है।

  महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला प्राइमरी विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये की मकान में रहती है। पति से विवाद के कारण न्यायालय में तलाक का मुकदमा चल रहा है। महिला ने 2021 में वेबसाइट पर शादी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।  वाराणसी के यातायात कार्यालय में मुंशी के पद पर कार्यरत सोनभद्र जिले के राबर्टसगंज थाना क्षेत्र के खलियारी गांव के रहने वाले अरविन्द कुमार जायसवाल पुत्र जोगेश्वर प्रसाद ने वेबसाइट से शिक्षिका का नम्बर ले लिया। इसके बाद शिक्षिका को फोन कर शादी के लिए बातचीत करने लगा। महिला ने तलाक होने के बाद शादी करने की बात कही। इसके बाद बार बार सिपाही महिला को फोन कर बात करने लगा। इसके लिए शिक्षिका ने कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना।  शिक्षिका का कहना है कि 11 नवंबर 2021 को फोन कर वह देवरिया आ गया और एक होटल में रुकने की बात कही। उसने मां और भाई से मिलने की बात कही। मां और भाई के गोरखपुर जाने की जानकारी दिया तो वह शिक्षिका के कमरे पर पहुंच गया। घर पर महिला ने सिपाही को चाय बनाकर लाई। आरोप है कि सिपाही ने पानी के बहाने उसे कमरे में भेजा और चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने उसके साथ  दुष्कर्म किया और उसकी नग्न वीडियो बना लिया। उसके बाद वह होटल चला गया। शिकायत करने पर सिपाही ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद नग्न वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके एवज में उसने महिला से कई बार में हजारों रुपया ने लिया था। 6 अगस्त 2023 को उसने फोन कर पांच लाख रुपए की मांग किया, रुपये नहीं मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दिया। पीड़िता शिक्षिका ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अरविन्द कुमार जायसवाल पुत्र जोगेश्वर प्रसाद निवासी खलियारी थाना राबर्टसगंज जिला सोनभद्र के विरुद्ध धारा 376, 384, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now