ँ
तरकुलवा।
देवरिया
जिले के तरकुलवा विकासखंड तरकुलवा के ग्राम पंचायत बसंतपुर तथा महुआ पाटन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
ब्लाक प्रमुख राम आशीष गुप्ता ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। गरीबों को योजनाओ का बेहतर लाभ पहुंचा करके कैसे आर्थिक रूप से सुदृण किया जाए, इसके लिए भाजपा सरकार संकल्पित है ।गरीब आवास के लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र, शौचालय का प्रमाण पत्र ,प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि प्रमाण पत्र, वितरित किया। सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई। गर्भवती महिलाओ का गोद भराई तथा हल्का लेखपाल दिवाकर झा द्वारा लोगों को घरौंनी प्रमाण पत्र दिया गया।इससे पहले इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रवल्जित करके कार्यक्रम का शुभारम किया गया। तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय द्वारा अंग वस्त्र देकर के स्वागत किया गया।
इस दौरानग्राम प्रधान हीरा गुप्ता,एपीओ निमित सिंह,नितेश पाण्डेय, विकास गुप्ता, शैलेश सिंह,धीरज मिश्रा, लेखपाल दिवाकर झा, कृषि बिभाग के हरिकेश सिंह, बिरेंद्र दिवेदी, राम प्रवेश यादव, सचिव दीन दयाल चौहान, धर्मेंद्र गुप्ता, कुबेर गुप्ता, सतीश जयसवाल, मनोज यादव, आदी उपास्थित रहे।




