
तरकुलवा ।
देवरिया जिले के तरकुलवा विकासखंड तरकुलवा की ग्राम पंचायत मुंडेरा बाबू एवं पिपरहिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया ।जिसमें ब्लाक प्रमुख राम आशीष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ के बारे में जानकारी दी गई, तथा योजनाओं के पात्र व्यक्तियो को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण के लिए रहा है। गरीबों को योजनाओ का बेहतर लाभ पहुंचा करके कैसे आर्थिक रूप से सुदृण किया जाए, इसके लिए भाजपा सरकार संकल्पित है । सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडे द्वारा मल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही, मंडल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी, एपीओ निमित सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पथरदेवा संजय सिंह, अर्जुन राव, रणधीर सिंह गोलू ,ने संबोधित किया। संचालन नितेश पांडे ने किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान अर्चना देवी, रविंदर कुमार, प्रधान यशवंत चौहान,सचिव अजीत कुमार, जय नारायन शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




