
सलेमपुर।
जिले के एक गांव में अपने बेटे की शादी में सपरिवार गए रिटायर्ड एयरफोर्स के अफसर समेत छह लोगों की बिना बकाए बिजली बिल के ही कनेक्शन काट दिया। वह शादी समारोह के बाद गोवा से सपरिवार गांव पहुंचे। वे इस मामले में जेई, लाइनमैनों, एसडीओ एवं बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन एवं ऑनलाइन शिकायत की फिर भी बिजली का कनेक्शन जोड़ने में हीलाहवाली करते हैं।
सलेमपुर तहसील क्षेत्र के पिपरा रामधर गांव निवासी शिव कुमार मिश्र गोरखपुर एयरफोर्स से मास्टर वारंट अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे गांव में रहते है। श्री मिश्र के बेटे क्षितिज की शादी समारोह कार्यक्रम गोवा में 3 दिसम्बर को था। वे सपरिवार शादी समारोह में करीब दस दिन पूर्व गोवा चले गए। मंगलवार को दिन में शादी सम्पन्न होने बाद सपरिवार व रिस्तेदार गांव पिपरा रामधर गांव पहुंचे। तो मकान का बिजली कनेक्शन बिना बिल बकाए ही 28 नवम्बर को एसडीओ, जेई व लाइनमैनों ने काट दिया था। बिजली नही आने आसपास केलोगों ने बताया कि 28 को बिजली बिल बकाए को लेकर बिल जमा करीब आधा दर्जन लोगों की बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। फोन करने कोई भी अधिकारी फोन नही उठाये तो रातभर शिवकुमार मिश्र सपरिवार रिश्तेदारों के साथ रात अंधेरे में काट नी पड़ी। उनके फोन करने पर दोपहर तक जेई व लाइनमैनों ने विच्छेदित कनेक्शन जोड़ने को लेकर हीलाहवाली करते रहे। रिटायर्ड सेना के अफसर शिवकुमार मिश्र, गौरीशंकर, रामसेवक गोंड़ समेत आधा दर्जन उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली बिल जमा के बाद भी कनेक्शन को जेई, एसडीओ व लाइमैन ने अपनी बिजली बसूली को उच्च अधिकारियों को दिखाने के लिए जानबूझ कर यह कार्य किया है। श्री मिश्र में बिजली विभाग के अधिकारियों के अलावा प्रदेश के अधिकारियों से बिल जमा की रसीद लगाकर पोर्टल पर भी बुधवार को शिकायत की है। एसडीओ विवेक कुमार ने बताया कि बिजली बिल जमा के बाद कनेक्शन नही विच्छेदित होना चाहिए। एक्सईएन सलेमपुर ने बताया कि कि उपभोक्ता ने शिकायत की तो उपभोक्ता की कनेक्शन जोड़ने के लिए टीम भेजने के लिए एडीओ को बोला हूं।




