भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

SHARE:

तरकुलवा।
देवरिया जिले के तरकुलवा विकास खंड के हरपुर निजाम एवं सिरसिया गोठा गांव में शुक्रवार को भाजपा नेता मनोज भारती ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं की लोगों को जानकारी शत प्रतिशत लाभ मिल रहा है कि नही इसके लिए सरकार इस यात्रा को संचालित किया है। सरकार द्धारा लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। केंद्र सरकार ने हर घर नल, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार, शौचालय, बिजली आदि का इंतजाम करके समृद्ध और विकास भारत के सपनों को साकार कर रही है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से संभव हो रहा है।इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओ का अन्नप्राशन तथा आवास के लाभार्थियों को चाभी प्रदान किया गया। नैमुल्लाह के खेत में ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का भी किया गया।खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने बुके व शाल ओढ़ा कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, अभिषेक , राजकुमार जायसवाल, नितेश पांडेय, सुजीत सि ह रम्भा देवी प्रधान ,इंद्रजीत कनौजिया ,रामनाथ भारती, हृकिशुन पटेल आदि मौजूद रहे।

Ibn Bharat
Author: Ibn Bharat

Join us on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now