तरकुलवा।
देवरिया जिले के वन स्टाफ सेंटर पर रखी गई किशोरी का शुक्रवार को प्रोबेशन अधिकारी ने उम्र के लिए मेडिकल कराया। जहां रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।
कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत की एक गाँव की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी की तीन माह पूर्व परिवार वालों ने जबरजस्ती बगल के गांव
में शादी कर दी।सात फेरे लेने के बाद जब किशोरी अपने ससुराल पहुँची तो अपने परिवार वालो का विरोध करना शुरू कर दिया । मगर उसकी बात किसी ने नही सुनी तो एक सप्ताह पूर्व मौका पाकर किशोरी देवरिया जनपद के तरकुलवा थाने पर बुधवार को किसी तरह पहुंच कर अपने परिवार वालो की करतूत बताई। जहां पुलिस ने आधी रात को किशोरी को वन स्टाप सेंटर रखवाकर अधिकारियों की सूचना दी।जब पुलिस ने किशोरी के परिवार वालों से सम्पर्क कर जब आधार कार्ड मांगा तो नही दिये। जनपद के प्रोबेशन अधिकारी ने किशोरी की उम्र का पता लगाने के लिए शुक्रवार को उसका मेडिकल कराया जहां रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।




