
तरकुलवा(देवरिया)।
देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के कोंहवलिया गांव में तीन दिन पूर्व महिला और उसके परिवारीजनों से मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के कोन्हवलिया गांव की रहने वाली बरफी देवी पत्नी बाबूराम निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर 28 नवंबर की सुबह पड़ोस के उषा देवी, रवि, ज्योति व झुन्नी ने उनको और मेरी बेटी रेनू व पतोहू फूल कुमारी को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने जानमाल की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया की एक महिला की शिकायत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।




