देवरिया
।
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र की एक गांव में एक युवती की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ परिजनों ने तय कर दिया। जिससे नाराज युवती ने तरकुलवा पुलिस से न्याय के गुहार लगाई । पुलिस ने आनाकानी की तो युवती ने अपने प्रेमी को बुलाकर उसके साथ उसके मामा के घर चली गई। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तरकुलवा थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ परिवार वालों ने बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले एक युवक से तय कर दी। जबकि युवती का अपने बगल के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। जब परिवार वालों को इसकी भनक लगी तो उसकी शादी दूसरे जगह तय कर दी। जिसकी बारात 8 तारीख को आनी थी तथा तिलक पांच दिसम्बर को जाना था। शादी का निमंत्रण कार्ड भी लगभग बट चुका।शादी की तैयारी भी घर पर चल रही थी। तिलक में तय रकम पिता ने पहले ही वर पक्ष को पहुंचा दिया था। एन वक्त पर युवती ने अपने परिजनों से शादी करने से मना कर दिया और थाने पहुंचकर पुलिस से जबरदस्ती शादी करवाने की आरोप लगाते हुए गुहार लगाई। पुलिस के आनाकानी करने पर युवती ने अपने प्रेमी को बुलाकर उसके साथ उसके मामा के घर चली गई। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे नहीं थी मैं जिले पर था पता कर के उचित कार्रवाई करूँगा।




